नर्मदापुरम (होशंगाबाद)//
शहर नर्मदापुरम मे चांद की पुष्टि होने के बाद 31 एवं 1 तारीख तारीख़ को ईद का त्योहार हर्षोल्लास और सद्भाव के साथ मनाया जाएगा अंजुमन कमेटी के सदर जब्बार खान ने बताया की ईद की नमाज़ ईदगाह के साथ शहर की अन्य मस्जिदों मे निम्नानुसार होगी..
ईद की नमाज़ ईदगाह पर सुबह 8.30 बजे शहर क़ाज़ी अशफ़ाक़ अली साहब पढ़ाएंगे , मस्जिद आयशा मोमिनपुरा मे 8.45 पर , मस्जिद मालखेड़ी मे 8.45 पर , सानी जामा मस्जिद बालगंज मे 8.45 पर, हमीदिया मस्जिद सब्जी मंडी मे 9 बजे , कासमी मस्जिद टेलीफोन एक्सचेंज मे 9.15 पर और सेठ साहब वाली फ़ाज़िल मस्जिद बड़ी बजरिया मे नमाज़ 9.30 बजे अदा की जाएगी !