भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा में रविंद्र सिंह को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी


नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। इसी क्रम में युवा कार्यकर्ता रविंद्र सिंह को नर्मदापुरम जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं, समाज के लोगों एवं शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। रविंद्र सिंह को यह दायित्व संगठन में उनकी सक्रिय भागीदारी, सामाजिक कार्यों में योगदान तथा पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए प्रदान किया गया है। नियुक्ति के बाद समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त जिला मंत्री रविंद्र सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे अपने नए दायित्व का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।समाज के वरिष्ठजनों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि रविंद्र सिंह के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।


Previous Post Next Post