जल प्रवाह की निर्धारित तिथियां:
हरदा
जिला: बायीं
तट मुख्य नहर से 27 मार्च 2025 की
शाम 05:00 बजे से तवा नहर में जल प्रवाह शुरू
होगा।
सिवनी
मालवा: रायगढ़,
मकढई एवं भिलाड़ियां नहरों के लिए 1
अप्रैल 2025 की शाम 05:00 बजे से जल छोड़ा जाएगा।
मिसरोद
उपसंभाग डोलरिया: 3 अप्रैल 2025 की
शाम 05:00 बजे से जल प्रवाहित किया जाएगा।
तवा
परियोजना संभाग इटारसी: 5 अप्रैल 2025 की
शाम 05:00 बजे से जल आपूर्ति शुरू होगी।
पीबीसी
संभाग सोहागपुर: दायीं
तट मुख्य नहर से 5 अप्रैल से 8 अप्रैल
2025 के बीच किसानों की मांग के अनुसार जल
प्रवाह किया जाएगा।
जल संसाधन विभाग की जानकारी एवं सुरक्षा निर्देश: मुख्य अभियंता जल संसाधन विभाग श्री
राजाराम मीना ने बताया कि तवा बांध में 1004 एमसीएम पानी
उपलब्ध है, जिसमें से 838
एमसीएम पानी सिंचाई के लिए सुरक्षित रहेगा। संभागायुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी ने जल आपूर्ति व्यवस्था
को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने नहरों की
सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, जल
संसाधन विभाग, राजस्व विभाग एवं एमपीबी के अमले को
संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, किसानों को केवल मूंग और गेहूं ही नहीं, बल्कि
मक्का की खेती के लिए भी प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मक्का
की खेती के रकबे को बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने की बात कही। इस बैठक के निर्णयों से किसानों को ग्रीष्मकालीन
मूंग की सिंचाई के लिए आवश्यक जल आपूर्ति की सुनिश्चितता मिलेगी, जिससे उनकी फसल उत्पादन में वृद्धि होगी।
