नर्मदापुरम, 16 मई 2025 | संवाददाता
सांसद माया नारोलिया और चारों विधायकों की उपस्थिति, जनसैलाब ने भरा देशभक्ति का रंग
ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में शुक्रवार को नर्मदापुरम नगर देशभक्ति के रंग में रंग गया। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित तिरंगा रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता, आम नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रैली की अगुवाई राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया जी ने की, जिनके साथ जिले की चारों विधानसभा सीटों के विधायक भी उपस्थित रहे। तिरंगा रैली की शुरुआत नगर के सतरास्ता चौराहे से हुई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई सेठानी घाट पहुँची। मार्गभर देशभक्ति के जयघोष, तिरंगों की छटा और नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत कर दिया।उपस्थित विधायकगण = डॉ. सीताशरण शर्मा – विधायक, नर्मदापुरम,प्रेमशंकर वर्मा – विधायक, सिवनी मालवा,ठाकुर विजयपाल सिंह – विधायक, सोहागपुर,ठाकुरदास नागवंशी – विधायक, पिपरिया
सांसद एवं विधायकों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व और भारतीय सेना के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने देश की सुरक्षा नीति को नई दिशा दी है। यह अभियान न केवल सैन्य सफलता है, बल्कि भारत के आत्मबल और रणनीतिक संकल्प का प्रतीक है।
रैली के सफल संचालन में नर्मदापुरम जिला ऑटो यूनियन के अध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह और उपाध्यक्ष बद्रीप्रसाद केवट व् समस्त साथियो की भूमिका उल्लेखनीय रही। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ वाहनों की व्यवस्था व जनसंपर्क का जिम्मा संभाला। नगरवासियों ने बड़ी संख्या में अपने घरों एवं दुकानों को तिरंगे से सजाया, जिससे पूरे नगर में पर्व सा माहौल बन गया। यह आयोजन न केवल नर्मदापुरम बल्कि सम्पूर्ण राष्ट्र के लिए गौरव और प्रेरणा का स्रोत बना। नर्मदापुरम से जितेन्द्र मेहरा
जय हिंद! वंदे मातरम्!
