शुजालपुर में विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा ने राष्ट्रीय एकता की अनूठी मिसाल पेश की। यह शासकीय जवाहरलाल नेहरू स्नातकोत्तर कॉलेज से शुरू हुई जो टेंपो चौराहे पर समाप्त हुई।
ऐतिहासिक ऑपरेशनसिंदूर में हमारी सेना के अद्भुत साहस और शौर्य ने राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। आज सेना के पराक्रम को नमन करते हुए शुजालपुर में आयोजित 'तिरंगा यात्रा' में शामिल होकर गर्व की अनुभूति हो रही है।
ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया है कि जब मां भारती के सपूत सीमा पर उतरते हैं तो विजय निश्चित होती है। यह 'तिरंगा यात्रा' हमारे वीर जवानों के शौर्य, त्याग, समर्पण और विजय की यात्रा है।
भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान और पराक्रम ने हमेशा देश की आन-बान-शान को सर्वोपरि रखा है! तिरंगा हमारे वीरों की वीरगाथा का प्रतीक है और हर भारतीय का गर्व!
यात्रा के दौरान एमजी रोड, पुलिस चौकी चौराहा, एटीएम चौराहा, इंदिरा चौक और रोकड़िया हनुमान मंदिर पर लोगों ने पुष्पवर्षा की। हर उम्र के लोगों ने तिरंगा थामकर देशभक्ति का परिचय दिया। छोटे बच्चों ने टॉय कार पर तिरंगा लगाया।
अंजुमन इस्लाम कमेटी के बैनर तले मुस्लिम समाज के लोग भारत माता की जय के नारों के साथ शामिल हुए। महिला मंडल और सरस्वती शिशु मंदिर के घोष दल ने राष्ट्रभक्ति गीतों से माहौल को देशभक्तिमय बनाया।
Brakingh News
शाजापुर