राधास्वामी संगठन की वाहन योजना से मिला 40% छूट पर वाहन

राधास्वामी संगठन की योजना से 40% छूट पर मिला वाहन लाभ

राधास्वामी संगठन नर्मदापुरम द्वारा चलाई जा रही वाहन योजना का लाभ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमति सुधा पटेल को प्रदान किया गया। इस योजना के अंतर्गत उन्हें अक्टिवा दोपहिया वाहन 40 प्रतिशत डिस्काउंट पर राधास्वामी संगठन के प्रदेश प्रभारी श्री राजू शिवहरे एवं डिविजन कोर्डिनेटर आस्था जी के मार्गदर्शन में उपलब्ध कराया गया। संगठन की जिला प्रभारी सुश्री फिज़ा खान एवं ब्लॉक प्रभारी श्री जितेन्द्र मेहरा की मौजूदगी में यह लाभ हितग्राही तक पहुँचाया गया। वाहन प्राप्त करने के बाद सुधा पटेल ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा – “यह योजना बहुत अच्छी है। जो लोग अब तक आर्थिक कारणों से वाहन नहीं ले पा रहे थे, वे भी अब 40% छूट पर वाहन प्राप्त कर पा रहे हैं।” इस अवसर पर फिज़ा खान और जितेन्द्र मेहरा ने संगठन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी उपस्थित नागरिकों को दी। उन्होंने बताया कि –

“राधास्वामी संगठन का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक सहूलियत और सहयोग पहुँचाना है।”

आयोजन में नीलू माधव, शबनम खान, बानो खान सहित अनेक नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस योजना की सराहना की और साथ ही “बेटी कन्यादान योजना” को भी समाजहितैषी बताते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर समाज सेवी और पत्रकार जितेन्द्र मेहरा ने समस्त नागरिक जनों से कहा जिस किसी भी हितग्राही को राधास्वामी संगठन की सभी कल्याण कारी योजनाओ का लाभ लेना है तो वह नर्मदापुरम सेंटर आफिस पता-जयस्तम्भ चौक मनाप्पुरम बैंक के सामने 11 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क करे तथा 9407395620 / 7415564257 पर संपर्क कर सकते है |



Previous Post Next Post