पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों हेतु 24 फरवरी को एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम

👉सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर द्वारा जिला प्रशासन नर्मदापुरम के सहयोग से पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम 24 फरवरी 2026 को प्रातः 10:30 बजे से शासकीय संभागीय आईटीआई नर्मदापुरम में आयोजित होगा।

👉कार्यक्रम में पीएम विश्वकर्मा योजना में पंजीकृत लाभार्थी सीधे उपस्थित होकर भाग ले सकते हैं। सहभागिता के लिए पीएम विश्वकर्मा आईडी कार्ड लाना अनिवार्य होगा। जिला स्तर पर पीएम विश्वकर्मा योजना की नोडल अधिकारी दिव्या थागले ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को उद्यमिता विकास, वित्तीय सहायता, ई-कॉमर्स, केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं, प्रशिक्षण एवं टूल किट संबंधी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी।

👉कार्यक्रम में एमएसएमई विकास कार्यालय इंदौर, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, एलडीएम, भारतीय डाक, हथकरघा विभाग तथा शासकीय आईटीआई विभाग के अधिकारियों द्वारा योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लाभार्थियों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। जिला प्रशासन ने पात्र लाभार्थियों से कार्यक्रम में निर्धारित समय पर उपस्थित होकर योजना का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की है।


Previous Post Next Post