➡️मार्च माह में आयोजित होने वाले प्रमुख त्यौहार / स्नान पर्व 02 मार्च को होलिका दहन/स्नानदान वृत पूर्णिमा (स्नान पर्व), 03 मार्च को घुरेंडी (02 मार्च अथवा 03 मार्च होली उत्सव), 04 मार्च को बसंत उत्सव, 08 मार्च को रंगपंचमी, 18 मार्च को चैत्र अमावस्या, 19 मार्च को चैत्र नवरात्र प्रारंभ गुडी पड़वा, 20 मार्च को झूलेलाल जयंती/चैती चांद, 21 मार्च को ईद-उल-फित्तर, 27 मार्च रामनवमी/श्री दुर्गा नवमी एवं 31 मार्च महावीर जयंती के अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी नर्मदापुरम श्री राजीव रंजन पाण्डे ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक दण्ड अधिकारियों एवं अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।
जारी आदेशानुसार अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी नर्मदापुरम श्री पाण्डे ने श्री आकिप खान (आईएएस) अनुविभागीय दण्डाधिकारी पिपरिया, श्री नीलेश शर्मा अनुविभागीय दण्डाधिकारी इटारसी, श्री विजय राय अनुविभागीय दण्डाधिकारी सिवनी मालवा, श्री जय सोलंकी अनुविभागीय दण्डाधिकारी नर्मदापुरम एवं श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह सिटी मजिस्ट्रेट नर्मदापुरम, तथा सुश्री प्रियंका भलावी अनुविभागीय दण्डाधिकारी सोहागपुर की ड्यूटी लगाकर अपने-अपने अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले घाट स्थलों पर कार्यपालिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रभारी अधिकारी का दायित्व सौंपा है।