वार्ड 33 नरेन्द्र नगर (12 बंगला) में पानी संकट पर गरमाई राजनीति
इटारसी के वार्ड 33 नरेन्द्र नगर (12 बंगला) क्षेत्र में पानी की मोटर जलने से उत्पन्न जल संकट को लेकर राजनीति गरमा गई है। पानी की समस्या से परेशान स्थानीय नागरिकों के बीच अब सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। एक ओर यूथ कांग्रेस ने दावा किया कि उन्होंने क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए टैंकर मंगवाकर राहत पहुंचाई। वहीं दूसरी ओर भाजपा पार्षद राजेश्री रमेश धूरिया ने इस दावे पर तीखा पलटवार किया है। पार्षद ने बयान जारी करते हुए कहा कि जैसे ही मोटर खराब होने की सूचना मिली, उन्होंने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए पानी के टैंकरों की व्यवस्था करवाई, जिससे वार्डवासियों को तुरंत राहत मिल सकी। उन्होंने यह भी बताया कि देर शाम तक नई मोटर लगवा दी गई, जिसके बाद जल आपूर्ति पुनः सुचारू हो गई।पार्षद ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि “संकट के समय वास्तविक काम करना जरूरी होता है, न कि केवल श्रेय लेने के लिए मौके पर पहुंचना।” उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कांग्रेसी नेता केवल टैंकरों के पास फोटो खिंचवाते नजर आए।इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस शासनकाल में वार्ड में कोई विशेष विकास कार्य नहीं हुआ, जबकि वर्तमान में समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें फिलहाल पानी की समस्या से राहत मिली है, लेकिन इस मुद्दे पर सियासी घमासान जारी है।
नर्मदापुरम में प्रेशर पाइप नहर से होगी खेतों की सिंचाई, किसानों को मिलेगा आधुनिक सुविधा का लाभ
नर्मदापुरम। जिले में किसानों के लिए सिंचाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब किसानों को पारंपरिक खुली नहरों के बजाय प्रेशर पाइप लाइन सिस्टम के माध्यम से खेतों तक पानी उपलब्ध कराया जाएगा। सब इंजीनियर रोहित साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि झाडबीड़ा उद्वहन सिंचाई परियोजना के तहत यह कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना की कुल लागत करीब 1.77 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत खेतों में लगभग 1.5 मीटर गहराई में प्रेशर पाइप लाइन डाली जाएगी, जिससे पानी की बर्बादी कम होगी और किसानों को समय पर पर्याप्त सिंचाई मिल सकेगी। इस नई व्यवस्था से जहां एक ओर जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर किसानों की फसल उत्पादन क्षमता में भी सुधार होने की उम्मीद है।
सड़क किनारे खड़े वाहनों से बढ़ रहा हादसों का खतरा, एक सप्ताह में तीन की मौत
नर्मदापुरम/इटारसी। जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन भले ही कई प्रयास कर रहा हो, लेकिन सड़क किनारे खड़े ट्रक और अन्य भारी वाहन हादसों की बड़ी वजह बनते जा रहे हैं। इन वाहनों पर रिफ्लेक्टर नहीं होने के कारण वे रात के समय दिखाई नहीं देते, जिससे तेज रफ्तार वाहन चालक समय पर उन्हें पहचान नहीं पाते और दुर्घटनाएं हो जाती हैं। जानकारी के अनुसार, बीते एक सप्ताह में इस तरह की तीन अलग-अलग घटनाओं में नर्मदापुरम जिले के लोगों की जान जा चुकी है। हाल ही में शहर के आरक्षक नमन मुदगल की रायसेन में ट्रक के पीछे टकराने से मौत हो गई थी। वहीं, इटारसी के पथरोटा मार्ग पर एमईएस के रेफ्रिजरेटर मैकेनिक लेखराज साहू की सड़क किनारे खड़ी बोरिंग मशीन से टकराने के कारण जान चली गई। ट्रैफिक व्यवस्था भी बनी समस्या इटारसी के बाजार क्षेत्र में भी ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित बनी हुई है। रेलवे के नए ब्रिज से लेकर नीलम होटल तक और स्टेशन के सामने पेट्रोल पंप से लेकर जयस्तंभ, पटवा लाइन, फ्रूट मार्केट और पोस्ट ऑफिस मार्ग पर वाहन दुकानों के सामने अव्यवस्थित तरीके से खड़े रहते हैं।इससे जहां एक ओर यातायात बाधित होता है, वहीं पैदल चलने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार इस अव्यवस्था के चलते विवाद की स्थिति भी बन जाती है।प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए और रिफ्लेक्टर अनिवार्य किए जाएं, ताकि रात के समय होने वाले हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।
महिला हेल्पलाइन
1090
आवश्यकता है
महिला सशक्तिकरण एवं विकास परिषद् नर्मदापुरम में डोर टू डोर फील्ड सर्वे कार्य करने हेतु महिला कार्यकर्ता की आवश्यकता है इच्छुक महिला संपर्क करे और अपना बायो डाटा मेल पर भेजे
info@cwed.org.in संपर्क 9407395620
अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक करें अप्लाई
Indian Army द्वारा अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 10 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पात्रता अनिवार्य अग्निवीर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को भारतीय सेना द्वारा निर्धारित सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना जरूरी होगा। केवल वही अभ्यर्थी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे, जो आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता की शर्तों पर खरे उतरेंगे।आयु सीमा: 17.5 वर्ष से 21 वर्ष शैक्षणिक योग्यता: 10वीं/मैट्रिक उत्तीर्ण न्यूनतम अंक: कुल 45% और प्रत्येक विषय में 33% अंक अनिवार्य राष्ट्रीयता: भारतीय नागरिक होना आवश्यक पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी (पद के अनुसार) आवेदन कर सकते हैं।आकर्षक वेतन और सुविधाएं अग्निवीर भर्ती 2026 के तहत चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन पैकेज और भत्ते दिए जाएंगे।शुरुआती वेतन करीब ₹30,000 प्रति माह ,समय-समय पर वेतन में वृद्धि ,जोखिम भत्ता, कठिनाई भत्ता सहित अन्य सुविधाएं चार वर्ष की सेवा अवधि पूरी होने पर अग्निवीर को लगभग ₹6.92 लाख का कुल वेतन पैकेज मिलेगा। साथ ही सेवा समाप्ति पर करीब ₹11.71 लाख (ब्याज सहित) की सेवा निधि राशि प्रदान की जाएगी।