इटारसी में घंटी बजाने के विवाद में किया वार; आरोपी को हिरासत में लिया
इटारसी शहर की राठी कॉलोनी 12 बंगला में गुरुवार देर रात नाबालिग भांजे ने मामा पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मामा की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राठी कॉलोनी निवासी जागेलाल वर्मा (45) पर उनके भांजे आयुष भदौरिया (17) ने रात करीब 11:30 बजे हमला किया। चाकू के वार जांघ और कमर पर किए गए। जांघ की नस कटने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण जागेलाल वर्मा की मौत हो गई। घंटी विवाद में भांजे ने मामा पर किया हमला बताया गया है कि कॉलोनी में घर के बाहर घंटी बजाने को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। कुछ लोगों ने इस संबंध में आयुष की मामा से शिकायत भी की थी। इसी बात को लेकर जागेलाल और आयुष के बीच कहासुनी हुई, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। आयुष के जेब में रखे चाकू से मामा के कमर और जांघ पर हमला कर दिया। आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया पुलिस के अनुसार, आरोपी नाबालिग भांजा पिछले एक साल से अपने मामा जागेलाल के घर पर ही रह रहा था। इससे पहले वह न्यू यार्ड स्थित रेलवे सरकारी क्वार्टर में अवैध रूप से रह रहा था। जानकारी के मुताबिक, आरोपी आयुष के पिता कुछ दिन पहले एनडीपीएस मामले में जेल गए हैं, जिसके बाद वह अपनी मां के साथ मामा के घर आया था। मृतक जागेलाल वर्मा और आरोपी आयुष भदौरिया दोनों रेलवे स्टेशन पर खानपान वेंडरिंग का काम करते थे। इटारसी पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने वीडियो अपलोड किया, लिखा- यह जनता की सुरक्षा से खिलवाड़
शहर में आवारा मवेशियों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे आमजन, व्यापारी और राहगीर परेशान हैं। कांग्रेस के नगराध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठाए हैं।
सड़कों, बाजारों और कॉलोनियों में दिन-रात मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। गोकुल नगर खेड़ा रोड जैसी मुख्य सड़कों पर भी आवारा मवेशी बैठे रहते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। रात के समय सड़क के बीच बैठे मवेशी वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। हाल ही में कई दोपहिया और चारपहिया वाहनों को मवेशियों के कारण नुकसान पहुंचा है। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लगातार बढ़ रही घटनाएं किसी बड़े हादसे का संकेत दे रही हैं। नगराध्यक्ष कन्हैया गोस्वामी ने नगरपालिका पर जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने तत्काल अभियान चलाकर आवारा मवेशियों को पकड़ने, उनके मालिकों पर जुर्माना लगाने और एक स्थायी व्यवस्था बनाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी बड़ी दुर्घटना की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस संबंध में नपाध्यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि वर्तमान में एसएआर सर्वे और मकान गणना का काम चल रहा है। उन्होंने स्वीकार किया कि आवारा मवेशियों की जानकारी मिली है और जल्द ही उन्हें पकड़कर शहर से बाहर किया जाएगा। सीएमओ रितु मेहरा से इस विषय पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल रिसीव नहीं हुआ।
अमेरिका ने जंग के बीच तीन आर्मी अफसरों को हटाया
अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल रैंडी जॉर्ज के अलावा दो और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को भी पद से हटाने का फैसला किया है। यह जानकारी अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आई है। रिपोर्ट्स के अनुसार,हटाए गए अफसरों में आर्मी के ट्रांसफॉर्मेशन एंड ट्रेनिंग कमांड के चीफ जनरल डेविड होडने और आर्मी के चैपलिन कॉर्प्स के चीफ जनरल विलियम ग्रीन जूनियर शामिल हैं। दूसरी ओर राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान से समझौते को लेकर कहा, ‘अगर यह डील नहीं हुई, तो मैं उपराष्ट्रपति जेडी वैंस को दोषी ठहराऊंगा। अगर यह हो जाती है, तो मैं इसका पूरा क्रेडिट लूंगा।’ ट्रम्प ने यह बात व्हाइट हाउस में आयोजित इस्टर लंच के दौरान मजाक करते हुए कहा।
मध्य प्रदेश के जिले व् तहसील में संवाददाता बन्ने के लिए संपर्क करे 9407395620
एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 15 अप्रैल से पहले आएगा
माध्यमिक शिक्षा मंडल की तैयारी अंतिम चरण में, 16 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल इस साल 15 अप्रैल से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है, जबकि संभावित तारीख 7 से 12 अप्रैल के बीच तय हो सकती है। स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि सभी जरूरी प्रक्रियाएं अंतिम चरण में हैं और रिजल्ट पूरी तरह त्रुटिरहित जारी किया जाएगा। इस बार करीब 16 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए हैं, ऐसे में समय पर परिणाम घोषित कर छात्रों को आगे की पढ़ाई में कोई देरी न हो, यह विभाग की प्राथमिकता है। 16 लाख से ज्यादा छात्र हुए शामिल इस वर्ष प्रदेश में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में करीब 16 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए हैं। इनमें लगभग 9 लाख 7 हजार विद्यार्थी 10वीं और करीब 7 लाख छात्र 12वीं की परीक्षा में बैठे। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए परीक्षा संचालन के लिए प्रदेशभर में 3856 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
सड़क पर कांग्रेसियों ने गाया गाना
पटना में गैस क्राइसिस के खिलाफ प्रदर्शन; मोदी को महंगाई का राक्षस बताया बिहार में गैस क्राइसिस को लेकर पटना में कांग्रेस नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। महिलाओं ने सिलेंडर सड़क पर रखकर उसे माला पहनाकर विरोध जताया। कुछ महिलाएं चूल्हा लेकर पहुंची हैं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी हो रही है। बीजेपी हटाओ-देश बचाओ जैसे नारे लग रहे हैं। खाली सिलेंडर-खोखले वादे लिखे पोस्टर लहराए जा रहे हैं। कार्यकर्ता ढोल-मंजीरे के साथ सड़क पर बैठ गए हैं। महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। महंगाई डायन खाय जात है, गाना गा रहे हैं। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम भी शामिल हुए हैं। राजेश राम ने कहा- गरीबों को ठगने नहीं दूंगा बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि, 'मैं यूं ही गरीबों को ठगने नहीं दूंगा। 1 अप्रैल से बिहार सरकार द्वारा बिजली बिल के दरों में बढ़ोतरी की जा रही है। वहीं, एलपीजी क्राइसिस भी चल रहा है। पहले एलपीजी का मतलब 'लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस' होता था और अब इसका मतलब 'ले पाओगे' है।