क्षेत्रीय स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष बशारत खान पहुंचे छिंदवाड़ा खेल गतिविधियों को लेकर दिए अहम निर्देश


 नर्मदापुरम/ इटारसी मध्य प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग क्षेत्रीय स्पोर्ट्स क्लब नर्मदापुरम के अध्यक्ष बशारत खान एवं प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रभारी नर्मदा पुरम क्षेत्र एसडीओ महेंद्र उगले ने दौरा कर खेल गतिविधियों और संगठनात्मक व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उनके आगमन पर छिंदवाड़ा स्पोर्ट्स क्लब के जिला अध्यक्ष वैभव दुबे सचिव मुजम्मिल कुरैशी ने आत्मीय स्वागत किया।
बैठक के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष बशारत खान ने बताया कि प्रांतीय क्लब के निर्देशानुसार आगामी 4 जुलाई को तवानगर में नर्मदापुरम क्षेत्रीय अध्यक्ष का निर्वाचन आयोजित किया जाएगा। इसके लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानांतरित, सेवानिवृत्त एवं दिवंगत कर्मचारी-अधिकारियों के नामों को सूची से पृथक कर अद्यतन जानकारी प्रांतीय क्लब को भेजी जाएगी। साथ ही 23 मई तक नए सदस्यों को जोड़ने का अभियान भी चलाया जाएगा।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष को आवश्यक जानकारियां समय पर उपलब्ध कराने तथा जिले में खेलों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अनु विभागीय अधिकारी राहुल बोरकर दिलीप उईके बसु साहू एच एस मरावी अल्केश यदुवंशी अरविंद साहू सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
बैठक में खेल गतिविधियों को मजबूत बनाने, खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने और संगठन को अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
Previous Post Next Post