इटारसी। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस सेवादल द्वारा इटारसी में महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस एवं सेवादल के पदाधिकारियों ने लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।
प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अवनीश
भार्गव ने
कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक प्रक्रिया के विपरीत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार संघर्ष करती रहेगी।


