नर्मदापुरम/सोहागपुर। सोहागपुर के युवा भाजपा कार्यकर्ता एवं ढाबा संचालक सचिन राजपूत की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि सचिन का मुंहबोला जीजा ही था। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध हथियार, बाइक और अन्य साक्ष्य बरामद किए गए हैं।
पिपरिया
रोड स्थित महुआ गांव के पास ढाबा संचालित करने वाले सचिन राजपूत मंगलवार रात घर नहीं पहुंचे। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल खोजबीन शुरू की। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस रानी पिपरिया नहर क्षेत्र पहुंची, जहां पुलिया के समीप सचिन का शव बरामद हुआ। उनके सिर में गोली लगने के निशान पाए गए।जांच के दौरान पुलिस ने ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली। इसमें एक व्यक्ति बाइक से ढाबे पर आता दिखाई दिया, जो बाद में सचिन को अपने साथ लेकर जाता नजर आया। पुलिस ने फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया।
पुलिस
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी को पारिवारिक संबंधों को लेकर लंबे समय से संदेह था। इसी वजह से उसने पहले से योजना बनाकर सचिन को सुनसान स्थान पर ले जाकर गोली मार दी।इस हत्याकांड की खबर फैलते ही सोहागपुर क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्काजाम किया। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हुई।
सचिन
राजपूत क्षेत्र के लोकप्रिय युवा चेहरों में गिने जाते थे। वे भाजपा से जुड़े होने के साथ-साथ सामाजिक गतिविधियों और खेल आयोजनों में भी सक्रिय भूमिका निभाते थे। उनकी असामयिक मृत्यु से क्षेत्र में शोक की लहर है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया अवैध हथियार, बाइक, मोबाइल फोन और घटना के समय पहने गए कपड़े बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
