छात्रों और श्रमिकों को राहत - यह फैसला विशेष रूप से प्रवासी मजदूरों, छात्रों और किराए पर रहने वाले लोगों को ध्यान में रखकर लिया गया है जिन्हें स्थायी पते के अभाव में घरेलू गैस कनेक्शन लेने में समस्या होती है। अब वे सिर्फ एक वैध फोटो आईडी दिखाकर आसानी से सिलेंडर ले सकते हैं। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ऊर्जा आपूर्ति पर संभावित असर के बीच केंद्र सरकार ने घरेलू उपभोक्ताओं..खासकर प्रवासी मजदूरों और छात्रों के लिए राहत भरा कदम उठाया है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने राज्यों के लिए 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) गैस सिलेंडर का आवंटन बढ़ाने का निर्णय लिया है जिससे छोटे उपभोक्ताओं को गैस उपलब्धता में आसानी हो सके। सरकार के आदेश के मुताबिक राज्यों को अब 2-3 मार्च 2026 के औसत वितरण के आधार पर अतिरिक्त कोटा मिलेगा। यह पहले से तय सीमाओं के अलावा होगा। इसका उद्देश्य है कि सिलेंडर की किल्लत के बीच भी खाना पकाने का ईंधन हर जरूरतमंद तक आसानी से पहुंचे और ब्लैक मार्केटिंग पर अंकुश लगे।
इटारसी में पारिवारिक विवाद के दौरान युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर
इटारसी के न्यूयॉर्ड बकरी मोहल्ले में सोमवार रात एक पारिवारिक विवाद के दौरान एक युवक के गले में चाकू लगने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल युवक को स्थानीय निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान 'बाबा' के रूप में हुई है, जो पैर से दिव्यांग है। डॉक्टरों के अनुसार, चाकू लगने से युवक की सांस नली कट गई थी, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी स्थिति नाजुक थी। हालांकि, ऑपरेशन के बाद अब उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इटारसी थाना प्रभारी गौरव सिंह बुंदेला ने बताया कि चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिली है, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमला किसने किया। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई है कि घायल युवक ने संभवतः आवेश में आकर स्वयं को ही चाकू मार लिया हो। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है ताकि घटना की सच्चाई का पता चल सके।
गुना। शहर के घोसीपुरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दूसरी महिला से बातचीत को लेकर हुए विवाद में शराब के नशे में पति पवन रजक ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी दीपा रजक पर डीजल डालकर आग लगा दी। महिला 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रविवार सुबह भोपाल रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। 10 साल पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, घोसीपुरा निवासी पवन रजक की शादी करीब 10 साल पहले दीपा रजक से हुई थी। पवन पहले रेलवे में प्राइवेट काम करता था, लेकिन करीब एक साल पहले उसने काम छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि वह किसी दूसरी महिला से बात करता था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। भाई को कॉल कर बताई मारपीट शनिवार रात पवन शराब के नशे में घर पहुंचा और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान दीपा ने अपने भाई को फोन कर बताया कि पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। लेकिन भाई के पहुंचने से पहले ही पवन ने खौफनाक कदम उठाते हुए पत्नी पर डीजल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ईरान के एक सुरक्षा अधिकारी ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा, “हमारे पास अमेरिका और इजराइल के लिए बड़ा सरप्राइज है, बस थोड़ा इंतजार करना होगा।” फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने अमेरिका के निशानों को गलत बताया और पुलों पर हमले की ट्रम्प की धमकी को मजाकिया कहा। उन्होंने कहा कि यह धमकियां अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की नाकामी को दिखाती है। वहीं, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि अगर हमले बढ़ाए गए, तो अमेरिका का हाल नर्क से भी बुरा हो सकता है। खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फागारी ने कहा, “ईरान को हराने का सपना अब एक “दलदल” बन चुका है, जिसमें अमेरिका और इजराइल फंसते जा रहे हैं।”
अमेरिका ने ईरान में लापता एयरमैन को सुरक्षित बचाया
ट्रम्प ने रविवार को दावा किया है कि ईरान में लापता हुए अमेरिकी अधिकारी को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया कि यह अधिकारी एक कर्नल थे, जो F-15E लड़ाकू विमान गिराए जाने के बाद लापता हो गए थे। उन्होंने कहा, “हमने उसे बचा लिया। पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने अपने इतिहास के सबसे साहसी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक को अंजाम दिया।” इससे एक दिन पहले उसी मिशन में एक और अमेरिकी पायलट को बचाया गया था। दूसरे ऑपरेशन को गोपनीय रखा गया ताकि दूसरे एयरमैन की लोकेशन खतरे में न पड़े।
ईरान ने ट्रम्प का 48 घंटे का अल्टीमेटम ठुकराया
ईरान ने ट्रम्प के 48 घंटे में होर्मुज खोलने के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है। ईरानी सेना ने कहा है कि अमेरिका बेबस और घबराकर धमकियां दे रहा है।ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज खोलने या समझौता करने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि समय खत्म हो रहा है और ऐसा नहीं होने पर ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाये
आय प्रमाण पत्र
मूलनिवासी प्रमाण
संबल कार्ड
पेन कार्ड
राशन कार्ड
ई श्रम कार्ड
विवाह प्रमाण
मुद्रा लोन
गोमस्ता
मजदूरी प्रमाण
सभी आन लाईन कार्य