सुप्रीम कोर्ट के TET अनिवार्य करने के आदेश के खिलाफ देशभर के शिक्षक आज दिल्ली में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. पूरे भारत में करीब 20 लाख ऐसे टीचर हैं जो 2011 से पहले भर्ती हुए हैं. सुप्रीम कोर्ट ने अब इन शिक्षकों को TET पास करने को कहा है. पास न होने पर इनकी नौकरी पर खतरा पैदा हो जाएगा.
स्वच्छता सर्वेक्षण और पीएम आवास योजना को लेकर आयुक्त के सख्त निर्देश
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त संकेत भोंडवे ने स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए सभी नगरीय निकायों को पूरी क्षमता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंक हासिल करना प्राथमिकता होनी चाहिए, इसके लिए साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन और जनभागीदारी पर विशेष ध्यान दिया जाए।आयुक्त श्री भोंडवे ने विभागीय कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का शत-प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिलना चाहिए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई और अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी और प्रदर्शन के आधार पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
इटारसी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि, किसानों की बढ़ी चिंता
इटारसी। शनिवार को इटारसी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह शहर में हल्की बारिश दर्ज की गई, वहीं शाम करीब 5:30 बजे तवा नगर क्षेत्र और सेमरी हरचंद के आस पास ग्रामीण क्षेत्र में तेज बारिश के साथ चने के आकार के ओले गिरे। यह मौसम परिवर्तन करीब 10 मिनट तक रहा, जिसमें लगभग 2 मिनट तक ओलावृष्टि हुई। अचानक बदले इस मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसलें और कटाई के बाद खुले में रखी उपज को नुकसान का खतरा मंडराने लगा है। तवा नगर क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि के कारण सड़कों पर पानी भर गया, जिससे आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों के अनुसार इस समय गेहूं और चने की फसल कटाई के दौर में है। ऐसे में बारिश और ओलावृष्टि फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।किसानों ने आशंका जताई है कि यदि मौसम इसी तरह खराब बना रहा, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने एक बार फिर किसानों की उम्मीदों पर अनिश्चितता के बादल छा दिए हैं।
गुना। शहर के घोसीपुरा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दूसरी महिला से बातचीत को लेकर हुए विवाद में शराब के नशे में पति पवन रजक ने अपनी 32 वर्षीय पत्नी दीपा रजक पर डीजल डालकर आग लगा दी। महिला 80 प्रतिशत से अधिक झुलस गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में रविवार सुबह भोपाल रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही कैंट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। 10 साल पहले हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, घोसीपुरा निवासी पवन रजक की शादी करीब 10 साल पहले दीपा रजक से हुई थी। पवन पहले रेलवे में प्राइवेट काम करता था, लेकिन करीब एक साल पहले उसने काम छोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि वह किसी दूसरी महिला से बात करता था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। भाई को कॉल कर बताई मारपीट शनिवार रात पवन शराब के नशे में घर पहुंचा और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। इसी दौरान दीपा ने अपने भाई को फोन कर बताया कि पति उसके साथ मारपीट कर रहा है। लेकिन भाई के पहुंचने से पहले ही पवन ने खौफनाक कदम उठाते हुए पत्नी पर डीजल डालकर आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ईरान के एक सुरक्षा अधिकारी ने अमेरिका और इजराइल को चेतावनी देते हुए कहा, “हमारे पास अमेरिका और इजराइल के लिए बड़ा सरप्राइज है, बस थोड़ा इंतजार करना होगा।” फार्स न्यूज एजेंसी के अनुसार, उन्होंने अमेरिका के निशानों को गलत बताया और पुलों पर हमले की ट्रम्प की धमकी को मजाकिया कहा। उन्होंने कहा कि यह धमकियां अमेरिकी सैन्य कार्रवाई की नाकामी को दिखाती है। वहीं, ईरानी अधिकारियों ने कहा कि अगर हमले बढ़ाए गए, तो अमेरिका का हाल नर्क से भी बुरा हो सकता है। खातम अल-अनबिया के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फागारी ने कहा, “ईरान को हराने का सपना अब एक “दलदल” बन चुका है, जिसमें अमेरिका और इजराइल फंसते जा रहे हैं।”
अमेरिका ने ईरान में लापता एयरमैन को सुरक्षित बचाया
ट्रम्प ने रविवार को दावा किया है कि ईरान में लापता हुए अमेरिकी अधिकारी को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया कि यह अधिकारी एक कर्नल थे, जो F-15E लड़ाकू विमान गिराए जाने के बाद लापता हो गए थे। उन्होंने कहा, “हमने उसे बचा लिया। पिछले कुछ घंटों में अमेरिकी सेना ने अपने इतिहास के सबसे साहसी सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशनों में से एक को अंजाम दिया।” इससे एक दिन पहले उसी मिशन में एक और अमेरिकी पायलट को बचाया गया था। दूसरे ऑपरेशन को गोपनीय रखा गया ताकि दूसरे एयरमैन की लोकेशन खतरे में न पड़े।
ईरान ने ट्रम्प का 48 घंटे का अल्टीमेटम ठुकराया
ईरान ने ट्रम्प के 48 घंटे में होर्मुज खोलने के अल्टीमेटम को ठुकरा दिया है। ईरानी सेना ने कहा है कि अमेरिका बेबस और घबराकर धमकियां दे रहा है।ट्रम्प ने ईरान को होर्मुज खोलने या समझौता करने का अल्टीमेटम दिया था। उन्होंने कहा था कि समय खत्म हो रहा है और ऐसा नहीं होने पर ईरान के ऊर्जा ठिकानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया जाएगा।
मध्य प्रदेश एवं केंद्र सरकार की सभी योजनाये
आय प्रमाण पत्र
मूलनिवासी प्रमाण
संबल कार्ड
पेन कार्ड
राशन कार्ड
ई श्रम कार्ड
विवाह प्रमाण
मुद्रा लोन
गोमस्ता
मजदूरी प्रमाण
सभी आन लाईन कार्य