योजना का विवरण आवास योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर, निम्न आय वर्ग एवं पात्र परिवारों को सुरक्षित, टिकाऊ और सम्मानजनक पक्का आवास उपलब्ध कराना है। यह योजना उन परिवारों के लिए सहारा बनती है जिनके पास स्वयं का मकान नहीं है, ताकि वे बेहतर जीवन स्तर के साथ सुरक्षित वातावरण में रह सकें।
पात्रता आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए ,परिवार के नाम पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए.परिवार की वार्षिक आय सरकार द्वारा निर्धारित सीमा के अंतर्गत होनी चाहिए,संबंधित जिले/नगर पालिका क्षेत्र का निवासी होना आवश्यक है।
लाभ मकान निर्माण या खरीद हेतु वित्तीय सहायता,होम लोन पर ब्याज सब्सिडी का लाभ,रहने के लिए सुरक्षित और स्थायी आवास,जीवन स्तर में सुधार।
आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड,आय प्रमाण पत्र,निवास प्रमाण पत्र,बैंक पासबुक
योजना का विवरण कन्यादान योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से परिवारों पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को कम किया जाता है, जिससे कन्या का विवाह सम्मानपूर्वक संपन्न हो सके।
पात्रता परिवार की आय निर्धारित सीमा के अंतर्गत होनी चाहिए,लाभार्थी कन्या की न्यूनतम आयु 1 से 18 वर्ष होनी चाहिए,आवेदक राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
लाभ कन्या जब 21 वर्ष की होगी उसके बाद उसके विवाह होने तक एक एक लाख रु सालाना बेटी के खाते में दिए जायेंगे
आवश्यक दस्तावेज कन्या का आधार कार्ड,पिता का आय प्रमाण पत्र,कन्या और उसके माता पिता की पासपोर्ट साइज़ फोटो,कन्या का बैंक पासबुक,ई श्रम / सम्बल कार्ड
योजना का विवरण स्वरोजगार योजना का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं, महिलाओं एवं कमजोर वर्गों को स्वयं का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह योजना लोगों को आत्मनिर्भर बनाकर उनकी आय के स्थायी स्रोत विकसित करने में सहायता करती है।
पात्रता आवेदक की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए,बेरोजगार होना चाहिए,स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने की स्पष्ट योजना होनी चाहिए।
लाभव्यवसाय शुरू करने हेतु ऋण या अनुदान,सरकारी सब्सिडी का लाभ,प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन,आत्मनिर्भर बनने का अवसर।
आवश्यक दस्तावेजआधार कार्ड,शैक्षणिक प्रमाण पत्र 8 वी या 10 वी कक्षा की अंकसूची,जाति प्रमाण पत्र,MSME प्रमाण पत्र,गोमास्ता सर्टिफिकेट,बैंक पासबुक,कोटेशन,पासपोर्ट साइज फोटो
योजना का विवरण स्कॉलरशिप योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि कोई भी छात्र केवल आर्थिक कारणों से अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़े।
पात्रता छात्र किसी मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत हो,परिवार की आय निर्धारित सीमा के अंतर्गत हो,पिछली कक्षा में न्यूनतम 75 % अंक प्राप्त किए हों।
लाभ छात्रवृत्ति राशि,शिक्षा में निरंतरता,उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहन एवं आत्मविश्वास में वृद्धि।
आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड,पिछली कक्षा की अंकसूची,आय प्रमाण पत्र,बैंक पासबुक,स्कूल-संस्थान का प्रमाण पत्र,मकान का फोटो,स्वयं की पासपोर्ट फोटो,सभी दस्तावेज साफ़ स्केन किये हुए हो अन्यथा आवेदन निरस्त होगा,प्रिसिपल का नाम-मोबाईल-ईमेल आई डी
योजना का विवरण आयुष्मान भारत योजना का उद्देश्य देश के गरीब, वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराना है। इस योजना के अंतर्गत गंभीर बीमारियों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जाता है, ताकि किसी भी परिवार को बीमारी के कारण आर्थिक संकट का सामना न करना पड़े।
पात्रता लाभार्थी परिवार SECC सूची या राज्य सरकार द्वारा निर्धारित सूची में शामिल हो,पहले से किसी अन्य सरकारी स्वास्थ्य बीमा का लाभ ले रहे परिवार भी पात्र (नियम अनुसार)
लाभ प्रति परिवार प्रति वर्ष ₹5 लाख तक का निःशुल्क इलाज,सरकारी एवं सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में कैशलेस इलाज,1500+ से अधिक बीमारियों का उपचार शामिल,सर्जरी,दवाइयाँ,जांच,ICU और अस्पताल में भर्ती का पूरा खर्च कवर,परिवार के सभी सदस्यों को योजना का लाभ
आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड,राशन कार्ड,समग्र आई डी
योजना का विवरण घर बैठे सिलाई सीखें
पात्रता बेसिक से एडवांस टेलरिंग,कोर्स के साथ पार्ट टाइम जॉब का अवसर,कोर्स पूर्ण करने पर सर्टिफाइड प्रमाण पत्र
लाभ किसी भी उम्र के हितग्राही लाभ ले सकते है
आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड,ई मेल आई डी
योजना का विवरण श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने असंगठित श्रमिकों का राष्ट्रीय डेटाबेस (एन. डी. यू. डब्ल्यू.) बनाने के लिए ई-श्रम पोर्टल विकसित किया है, जिसे आधार के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें नाम, व्यवसाय, पता, व्यवसाय के प्रकार, शैक्षिक योग्यता, कौशल के प्रकार आदि का विवरण होगा ताकि उनकी रोजगार योग्यता की इष्टतम प्राप्ति हो सके और उन्हें सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सके। यह प्रवासी श्रमिकों, निर्माण श्रमिकों, गिग एंड प्लेटफॉर्म श्रमिकों आदि सहित असंगठित श्रमिकों का पहला राष्ट्रीय डेटाबेस है।,कोई भी कर्मचारी जो घर मुख्य प्रष्ठ काम करने वाला, स्व-नियोजित कर्मचारी या असंगठित क्षेत्र में मजदूरी करने वाला कर्मचारी है, जिसमें संगठित क्षेत्र का कोई कर्मचारी भी शामिल है जो ई. एस. आई. सी. या ई. पी. एफ. ओ. का सदस्य नहीं है या सरकारी कर्मचारी नहीं है, उसे असंगठित श्रमिक कहा जाता है।,
पात्रता प्राइवेट कार्य करने वाले , मजदूरी कार्य करने वाले , डेली वेतन भोगी जिनको पी ऍफ़ नहीं मिलता है
लाभ आयु 16-59 वर्षों के बीच होनी चाहिए।
आवश्यक दस्तावेज आधार संख्या,आधार से मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है।,आईएफएससी कोड के साथ बचत बैंक खाता संख्या।,नॉमिनी का आधार कार्ड