सांसद ने सर्वे कर राहत राशि प्रदान करने के लिए कृषि मंत्री एवं कलेक्टर से की चर्चा
नर्मदापुरम से पचमढ़ी महोत्सव में जाते समय तवा पुल पर डंगरा कलीदे की खेती कर रहे किसानों ने अचानक हुई बारिश से फसलों के नुकसान की जानकारी सांसद दर्शन सिंह चौधरी को दी। सांसद चौधरी ने तत्काल प्रदेश के कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना से चर्चा कर किसानों को राहत राशि एवं मुआवजा प्रदान करने का आग्रह किया। एवं सर्वे कर किसानों को राहत राशि देने के लिए जिला कलेक्टर को निर्देशित किया। पीड़ित किसानों तवा पुल पर सांसद से मांग की थी कि उनके नुकसान का आंकलन कर मुआवजा दिलाया जाए। मुआवजे की राशि से वह अपने नुकसान की न केवल भरपाई कर पाएंगे बल्कि आगामी फसल के उत्पादन की भी तैयारी हो सकेगी। सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि बेमौसम बारिश ने किसानों की परेशानी को बढ़ाया है। लेकिन किसान भाई चिंता न करें। फसलों की नुकसानी की सर्वे के लिए जिला कलेक्टर से एवं कृषि मंत्री से चर्चा हुई है। किसानों को उचित राहत प्रदान की जाएगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों की सरकार है और इस आपदा के समय में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार आपके साथ है।