इंदौर भाजपा में किसान मोर्चा अध्यक्ष पद को लेकर घमासान, नामों को लेकर तकरार



अपनी पसंद से इंदौर का अध्यक्ष बनाना चाहते हैं किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा। तीन विधायकों ने दिया एक ही नाम।

भाजपा के किसान मोर्चे में क्लेश शुरू हो गया है। इंदौर में स्थापित होने के लिए प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा अपनी पसंद से अध्यक्ष बनाना चाहते हैं, लेकिन तीन विधायकों अन्य नेताओं ने मिलकर एक नाम दिया है। चावड़ा गैर किसान बताने के साथ कई तर्क दे रहे हैं, लेकिन तीनों नेता भी अड़ गए हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि तीन बार के महामंत्री को नेतृत्व करने का मौका दिया जाना चाहिए।

अपनी पसंद पर अड़े जयपाल, विधायकों ने सामने किए नाम

संभागीय संगठन मंत्री पद से हटाए जाने के बाद जयपाल सिंह चावड़ा ने आइडीए अध्यक्ष बनकर सबको चौंका दिया था। उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खास होने का फायदा मिला, जबकि वे देवास के मूल निवासी है। यही वजह है कि प्रदेश भाजपा संगठन ने उन्हें किसान मोर्चे का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। चावड़ा अभी भी इंदौर में स्थापित होने का प्रयास कर रहे हैं, जिसके चलते अपने मोर्चे में उन्होंने नारायण पटेल को उपाध्यक्ष सुमेर सोलंकी को मंत्री के साथ विशाल पाठक को दायित्व दिया। बड़ी बात ये है कि तीनों का खेती किसानी से कोई लेना-देना नहीं है।




Previous Post Next Post