नर्मदापुरम। माननीय श्री जीतू पटवारी जी, अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी मध्यप्रदेश, माननीय श्री अभिषेक श्रीवास्तव जी, प्रदेश अध्यक्ष सांस्कृतिक प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं माननीय श्री शिवाकांत पांडे जी “गुड्डन भैया”, जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी नर्मदापुरम के मार्गदर्शन एवं सहमति से जिला कांग्रेस कमेटी सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नर्मदापुरम की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई है।
जिला कार्यकारिणी की घोषणा जिला अध्यक्ष माननीय श्री मोहन ठाकुर जी द्वारा की गई। घोषित कार्यकारिणी में संगठन के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, सांस्कृतिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने तथा कांग्रेस पार्टी को नई ऊर्जा देने का कार्य करेगी। संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां प्रदान की गई हैं। सभी पदाधिकारी निष्ठा, समर्पण एवं सेवा भाव के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
नई जिला कार्यकारिणी के गठन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों में उत्साह का वातावरण देखा जा रहा है।
यह जानकारी नगर ब्यूरो जितेंद्र मेहरा द्वारा दी गई।
