कल इस्तीफा दे सकते हैं CM सिद्धारमैया, दिग्गज कांग्रेस नेता का आ गया बड़ा बयान, कर्नाटक में बढ़ी सियासी हलचल

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के गुरुवार को अपने पद से हटने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य में चल रही सत्ता की अंतहीन खींचतान पर भी विराम लग जाएगा।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही खींचतान अब खत्म होनी नजर रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे सकते है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और नौ बार के विधायक RV देशपांडे ने बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान सिद्धारमैया के पद छोड़ने की बात की लगभग पुष्टि कर दी। जब पत्रकारों ने उनसे राज्य में संभावित नेतृत्व परिवर्तन के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि यह कल या परसों हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सिद्धारमैया द्वारा विरोधी खेमे के लिए रास्ता बनाने की खबर उनके जैसे कई लोगों के लिए हैरानी भरी थी, लेकिन इस मामले पर कांग्रेस आलाकमान ने विचार-विमर्श करने के बाद ही फैसला लिया है।


Previous Post Next Post