इटारसी। नर्मदापुरम के इटारसी शहर में पेयजल संकट, कथित अनियमितताओं एवं नगर पालिका की कार्यप्रणाली को लेकर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के नेतृत्व में आयोजित इस आंदोलन में बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए। कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में नगर पालिका कार्यालय की ओर बढ़े। प्रदर्शन की पूर्व सूचना होने के कारण पुलिस प्रशासन पहले से सतर्क था और कार्यालय के बाहर बैरिकेड्स लगाकर सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। कार्यकर्ताओं को बैरिकेड्स पर ही रोक दिया गया, जिसके बाद उन्होंने वहीं नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया। कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर चढ़कर अपनी नाराजगी व्यक्त करते दिखाई दिए।
करीब
डेढ़
घंटे
तक
चले
प्रदर्शन
के
दौरान
कांग्रेस
नेताओं
ने
नगर
पालिका
प्रशासन
पर
जनसमस्याओं
की
अनदेखी
करने
तथा
विकास
कार्यों
में
पारदर्शिता
नहीं
बरतने
के
आरोप
लगाए।
प्रदर्शनकारियों
का
कहना
था
कि
शहर
में
पेयजल
व्यवस्था
प्रभावित
है
और
आम
नागरिकों
को
परेशानियों
का
सामना
करना
पड़
रहा
है।धरना
स्थल
पर
नगर
पालिका
की
मुख्य
नगर
पालिका
अधिकारी
(सीएमओ) रितु
मेहरा
के
ज्ञापन
लेने
नहीं
पहुंचने
पर
कांग्रेस
नेताओं
ने
नाराजगी
जताई।
नेताओं
ने
चेतावनी
दी
कि
यदि
कोई
जिम्मेदार
अधिकारी
ज्ञापन
लेने
नहीं
पहुंचा
तो
आंदोलन
और
उग्र
किया
जाएगा।स्थिति
को
देखते
हुए
एसडीएम
नीलेश
कुमार
शर्मा
मौके
पर
पहुंचे
और
कांग्रेस
प्रतिनिधियों
से
ज्ञापन
प्राप्त
किया।
इसके
बाद
प्रदर्शन
समाप्त
कर
दिया
गया।
धरना-प्रदर्शन
का
नेतृत्व
पूर्व
नगर
कांग्रेस
अध्यक्ष
मयूर
जायसवाल
ने
किया।
इस
अवसर
पर
कांग्रेस
जिला
अध्यक्ष
शिवाकांत
पांडेय
ने
नगर
पालिका
प्रशासन
की
कार्यशैली
पर
सवाल
उठाते
हुए
विभिन्न
आरोप
लगाए।
उन्होंने
कहा
कि
शहर
की
समस्याओं
के
समाधान
के
लिए
प्रशासन
को
गंभीरता
से
कार्य
करना
चाहिए।प्रदर्शन
में
कांग्रेस
प्रतिनिधि
राजकुमार
उपाध्याय, पंकज
राठौर, शमी
जायसवाल, मयंक
चौरे, टप्पू
मिश्रा, पार्षद
सीमा
भदौरिया, नेहा
चावरे, धर्मेंद्र
मालवीय, रजनीकांत
सोनकर, राकेश
चंदेले
सहित
बड़ी
संख्या
में
कांग्रेस
कार्यकर्ता
उपस्थित
रहे।
हालांकि
नगर
कांग्रेस
अध्यक्ष
कन्हैया
गोस्वामी
एवं
उनकी
टीम
कार्यक्रम
में
दिखाई
नहीं
दी।

